उ0प्र0 कांग्रेस ने जारी की सूची 61 उम्मीदवारों की लिस्ट में, 24 महिलाओं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 30, 2022

उ0प्र0 कांग्रेस ने जारी की सूची 61 उम्मीदवारों की लिस्ट में, 24 महिलाओं

लखनऊ(मानवी मीडिया): कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

 कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने बताया कि पार्टी की चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही पार्टी ने 403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए अब तक 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें 127 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।




 


पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली सूची 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया। पार्टी की दूसरी सूची में 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए जिनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल है। तीसरी सूची में 89 नाम शामिल थे जिनमें 37 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

Post Top Ad