विश्व के सर्वश्रेष्ठ हेलीकॉप्टरों में से एक है Mi-17V5, हादसे से सारा देश स्तब्ध - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 8, 2021

विश्व के सर्वश्रेष्ठ हेलीकॉप्टरों में से एक है Mi-17V5, हादसे से सारा देश स्तब्ध


कुन्नूर (मानवी मीडिया): तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बुधवार को हुए सैन्य हैलीकाप्टर क्रैश से पूरा देश स्तब्ध है। जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वह सेना का Mi-17V5 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है जो सेना का अति सुरक्षित हेलीकॉप्टर माना जाता है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी किया जाता है। 

यह Mi-8/17 जनरेशन का एक सैन्य परिवहन संस्करण है, जिसका निर्माण रशियन हेलिकाप्टर्स की सहायक कंपनी कज़ान हेलीकाप्टर करती है। इसके केबिन के अंदर और बाहरी स्लिंग को कार्गो परिवहन के लिहाज से डिज़ाइन किया गया है। Mi-17V-5 दुनिया के सबसे उन्नत परिवहन हेलिकाप्टरों में से एक है। 

इस हेलीकॉप्टर की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है। यह 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहाडी़ और दुर्गम इलाकों में भी उड़ान भरने में सक्षम माना जाता है। एक बार ईंधन भरने के बाद यह 580 किमी. की दूरी तय कर सकता है। यह कठिन परिस्थितियों में भी उड़ान भरने में सक्षम है।

Post Top Ad