चिदम्बरम ने भ्रष्टाचार पर दिया अमित शाह को करारा जवाब - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

चिदम्बरम ने भ्रष्टाचार पर दिया अमित शाह को करारा जवाब


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं होने का दावा निराधार है और उन्हें समझ लेना चाहिए कि उनके शासन में बनी हर योजना भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाली है।

पी चिदम्बरम ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आई विमुद्रीकरण योजना हो या इलेक्टोरल बौंड योजना रही हो सब भ्रष्टाचार को बढावा देने वाली है। इन योजनाओं के जरिए काले धन को सफेद करने की सुविधा भ्रष्टाचारियों को दी गई है।

न्होंने कहा “गृहमंत्री का कहना है कि पिछले सात वर्षों में सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। विमुद्रीकरण कुछ लोगों को काले धन को कानूनी रूप से सफेद धन में बदलने की अनुमति देने की एक योजना थी। इलेक्टोरल बौंड ने रिश्वतखोरी को कानूनी कवर दिया और 95 फीसदी फंड कॉरपोरेट्स द्वारा भाजपा को ‘दान’ किया गया। भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में राफेल सौदे की जांच चल रही है।”

Post Top Ad