अयोध्या में जो विकास दिख रहा है वो बहन मायावती की सरकार में हुआ --सतीश मिश्रा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 26, 2021

अयोध्या में जो विकास दिख रहा है वो बहन मायावती की सरकार में हुआ --सतीश मिश्रा

 


अयोध्या(मानवी मीडिया)अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में विशाल जनसभा का कार्यक्रम  सतीश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  सतीश चंद्र मिश्र  ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज भाजपा सरकार में कोई भी खुश हो तो मुझे बताइये। प्रदेश की जनता ने सपा और भाजपा का बहुत उत्पीड़न सहा है।

आज अयोध्या में जो विकास दिख रहा है वो बहन  की सरकार में हुआ था।

*धर्म के नाम पर हम लोगों की पार्टी ने कभी वोट नहीं माँगा, हम लोगों ने विकास के नाम पर वोट माँगा।*

*हमारी सरकार ने अयोध्या के धार्मिक स्थलों एवं पूरे वृंदावन का समग्र विकास किया।*

*भाजपा के लोग भगवान राम का नाम लेते है, लेकिन सीता माता का नाम नहीं लेते हैं।*

*भाजपा के लोग महिलाओं के लिए दिखावे का काम करते हैं, तरह-तरह के वादे करके उनके नाम पर वोट मांगते है।*

*बहनजी ने नौकरियां बांटने का काम किया, लैपटॉप और मोबाइल बांटने का नहीं।*

*भाजपा और सपा की सोच में और बहन  की सोच में बहुत अंतर है।

*भाजपा सरकार में राम मंदिर के नाम पर घोटाला हुआ।*

*इन्हीं के ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और लोग सब घोटाले का काम कर रहे है।*

*जब इन्हें वोट चाहिए था तो तरह-तरह के वादे करते थे, इनकी सरकार बनते ही अपराध बढ़ जाता है।*

*भाजपा सरकार में आज हर 2 घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार व दुराचार हो रहा है।*

*बहन जी अपनी सारी योजनाएं अभी से सोच रही हैं, जोकि सरकार बनते ही पहले दिन से सामने आ जाएंगी।*

*भाजपा सरकार ने 3 काले कानून लाकर के किसानों को बर्बाद कर दिया।*

*भाजपा सरकार ने देश की सारी चीजे धीरे-धीरे उद्योगपतिओं के हाथों बेचकर सबका निजीकरण कर दिया।*

*भाजपा सरकार में किसानो को गाड़ी से कुचला गया और बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई गईं।*

*भाजपा सरकार ने 5 सालों तक केवल पर्चे लीक कराए, नौकरियां नहीं दी।*

*भाजपा सरकार में कोरोना काल में मृत लोगों को जलने के लिए लकड़ी तक नहीं मिली, लेकिन अखबारों के विज्ञापन अच्छे कामों से भरे रहते हैं।*

*ब्राह्मण समाज का मान-सम्मान बसपा की सरकार में सदैव ऊपर रहा है।*

*बहन  जैसे सरकार में आती हैं विकास के काम चारों और तेजी से होने लगते हैं।*

*सपा सरकार में गुंडागर्दी, माफ़ियागर्दी, दहशतगर्दी, लूटपाट, डकैती, बलात्कार और दंगे होते थे।*

*समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान 134 दंगे पूरे उत्तर प्रदेश में हुए थे।*

*दंगे होते नहीं कराये जाते हैं, बहन मायावती जी की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।*

*सपा सरकार की तरह भाजपा सरकार भी मोबाइल और लैपटॉप का लालच देकर वोट खरीदने का काम कर रही है।*

*बहन मायावती सरकार में 23 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया गया था।*

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नकुल दुबे ,  कपिल मिश्र  बसपा युवा नेता सहित बसपा के तमाम पदाधिकारी, नेतागण व प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहे।

Post Top Ad