निषाद पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

निषाद पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप की उपस्थिति में निषाद पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से निषाद पार्टी के प्रदेश सचिवगण  कन्हैया लाल निषाद, हरिनारायण निषाद, प्रान्तीय अध्यक्ष दीपू निषाद, मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश निषाद, प्रदेश सचिव हरि प्रसाद साहनी, अजय निषाद जिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र निषाद, राम बहादुर निषाद, रामनैन निषाद, राम अचल निषाद, शिव प्रसाद निषाद, सुरजीत निषाद, श्याम लाल निषाद, मनोज निषाद, कृष्णा निषाद, पिन्टू कुमार, मुकेश कुमार, दीपक निषाद, मृत्युंजय कश्यप सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि 2022 में  अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए निषाद समाज पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर ही निषाद समाज को उनका अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।












Post Top Ad