लखनऊ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा दिव्यांगजन सम्मेलन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 15, 2021

लखनऊ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा दिव्यांगजन सम्मेलन


लखनऊ (मानवी मीडिया)भाजपा  लखनऊ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ  द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि उपस्थित सभी दिव्यांगजन का भारतीय जनता पार्टी की ओर से  स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।  मोदी  ने  योगी ने हमारे दिव्यांग समाज के लिए बहुत सारी योजनाएं लाकर आपके जीवन के अंदर भी खुशहाली लाने का प्रयास किया है। इसी दिशा में पार्टी द्वारा दिव्यांग प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। आशा करता हूं कि आप  सभी दिव्यांग बंधु आने वाले दिनों में  भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर संगठन को और मजबूत करेंगे और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी लोगों को जोड़कर कैसे चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इस दिशा में हम सब दिव्यांग बंधुओं का भी सहयोग मिलेगा।

 भा जा पा प्रदेश सभी प्रकोष्ठों के संयोजक शिव कुमार पाठक ने कहा दिव्यांगता कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है ऐसा विषय नहीं है जिससे हम मानसिक रूप से शर्मिंदा हो।

हम दृष्टिहीन भले ही हो पर हमारा दृष्टिकोण एक उद्देश्य के लिए होना चाहिए कि हम भी सबके बराबर हैं हम किसी से कम नहीं है ऐसा ही हमें बनाना चाहिए ।इसी भाव को बनाने के लिए  मोदी  ने  योगी  ने इस 7 साल के बीच में दिव्यांग भी हमारे समाज का अंग है यह दिव्यांश समाज भी सारा समाज मेरा है , यह पीड़ा किसी के मन में है तो वह मोदी  के मन में है उन्होंने सारे समाज को अपना मन समझा है चाहे दिव्यांग हो चाहे गरीब हो चाहे वंचित हो चाहे गांव में रहने वाला हो जाए वन में रहने वाले सभी के बारे में उन्होंने विचार किया उन्होंने अपनी सभी योजनाएं सब को ध्यान में रखकर ही लागू करी है।  2022 के चुनाव में हम सब लोगों की बहुत काम करना है हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ना चाहिए। 

लखनऊ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजक डाॅ सीमा यादव और सह संयोजक योगेश वर्मा ने कहा कि जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘दिव्यांगजन’ जैसे सम्मानजनक शब्द से सम्बोधित किया तबसे देश के दिव्यांगों में एक नई ऊर्जा को श्रोत उत्पन्न हुआ है। आज दिव्यांगता कोई अभिषाप नहीं है। समाज में दिव्यांगों को सशक्त करने की बहुत जरूरत है और भाजपा सरकार इसमें पूरा साथ दे रही है।  इसी कड़ी में आगे बोलते हुए अवध क्षेत्र के दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा कि आज दिव्यांगों को जो सम्मान भाजपा सरकार में मिला वह पहले की सरकारों ने कभी नहीं दिया। आज दूसरी सरकारें भी अपने यहां दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन करने लगी हैं। लेकिन प्रदेश का एक एक दिव्यांग आज भाजपा सरकार के साथ खड़ा है। 

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दिव्यांग सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रकोष्ठों के संयोजक शिव कुमार पाठक  एवं मुख्य वक्ता प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर उत्तम ओझा ,मुकेश मिश्रा संयोजक अवध क्षेत्र,महानगर सह संयोजक अनुराग गोयल, राहुल गुप्ता सदस्य यूवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी समिति,अरूण प्रताप सिंह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ समेत कई वरिष्ठजन सम्मिलित हुए।

 कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर लखनऊ दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर सीमा यादव जी द्वारा किया गया। 

सम्मेलन में लखनऊ से तकरीबन 200 सौ से ज्यादा दिव्यांगजन शामिल हुए जिन्होंने भा जा पा पार्टी से अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को साझा किया और आगामी चुनाव में भी पार्टी को समर्थन देने का वादा किया।

Post Top Ad