गूगल ने बैन किया यह खतरनाक ऐप, आप भी तुरंत फोन से कर दें डिलीट, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

गूगल ने बैन किया यह खतरनाक ऐप, आप भी तुरंत फोन से कर दें डिलीट,


नई दिल्ली ( मानवी मीडिया): यदि आपने भी अपने स्मार्टफोन में कलर मैसेज नाम का ऐप डाउनलोड कर रखा है तो आप इसके तुरंत डीलिट कर दें क्योंकि इस ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है। इस ऐप को 5 लाख यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल कर रखा है। दरअसल, इस ऐप में जोकर मैलवेयर पाया गया है। सभी यूजर्स को यह ऐप तुरंत डिलीट करने की सलाह दी जा रही है, नहीं तो उनका बड़ा नुकसान हो सकता है। 

यह ऐप SMS टेक्सिंग को इमोजी के जरिए ज्यादा मजेदार बनाने का दावा करता है। गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप पहली नजर में सेफ लगता है। लेकिन मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस फर्म Pradeo की टीम ने पाया कि कलर मैसेज वास्तव में जोकर मैलवेयर से संक्रमित है। सिक्यॉरिटी फर्म ने इस जोकर मैलवेयर को फ्लीसवियर की कैटेगरी में रखा है

इस ऐप का मुख्य काम यूजर्स की परमिशन के बिना ही उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए सब्सक्राइब करना है। हैरानी की बात यह है कि मैलवेयर डिटेक्शन लगभग एक साल पुराना है लेकिन फिर भी यह 16 दिसंबर तक Google Play Store पर उपलब्ध था। हालांकि, Google Play Store ने ऐप को स्टोर से बैन कर दिया है। हालांकि अभी भी उन यूजर्स की सिक्यॉरिटी को खतरा है, जिन्होंने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया था। अगर आप उन 50,000 लोगों में से हैं जिन्होंने कलर मैसेज ऐप डाउनलोड किया है, तो उसे तुरंत अपने डिवाइस से हटा दें।

Post Top Ad