युवराज सिंह बने सूचना विभाग ,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 15, 2021

युवराज सिंह बने सूचना विभाग ,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष


लखनऊः(मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग  लखनऊ में आज हुए मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिकीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर  युवराज सिंह परिहार ने जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर  राजेश कुमार यादव एवं  निखिल मिश्रा विजयी हुए। महामंत्री पद पर  दीपक कुमार शुक्ला ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इनके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर  राहुल राव, संगठन मंत्री पद पर  दीपक यादव एवं कोषाध्यक्ष पद  कपिल सिंह ने विजय प्राप्त की है।
सूचना विभाग के ऑडीटोरियम में सूचना अधिकारी अमित यादव एवं अपर सूचना अधिकारी  रवि यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुए निर्वाचन में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान 95 प्रतिशत रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रचार मंत्री पर  आनन्द मिश्र तथा आडिटर पद पर  आदित्य प्रकाश को निर्विरोध चुना गया है। साथ ही सदस्य पद पर  पंकज कुमार यादव, पंकज पाल,  शिव शंकर पाण्डेय तथा सोफियान अहमद अंसारी को भी निर्विरोध चुना गया है। 

मानवी मीडिया की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं


Post Top Ad