दलितों और मुसलमानों से घृणा करती है भाजपा सरकार। ब्राह्मण हत्याओं का पाप बटोर रही है भाजपा सरकार। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

दलितों और मुसलमानों से घृणा करती है भाजपा सरकार। ब्राह्मण हत्याओं का पाप बटोर रही है भाजपा सरकार।

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)झांसी की आरक्षित सीटों के लिए विशाल जनसभा का कार्यक्रम सतीश चंद्र मिश्र  की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।भाजपा वाले मथुरा-वृंदावन के विकास की बात करते हैं यह दुनिया जानती है कि मथुरा-वृंदावन का विकास बसपा शासनकाल में बहन मायावती जी ने किया था। मथुरा वृंदावन में एक बस नहीं चलती थी बहन जी ने वहां बस अड्डा देने का काम किया था। मथुरा वृंदावन का समग्र सौंदर्यीकरण का काम बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में किया गया था। पुरे मथुरा वृन्दावन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बसपा सरकार में लगाया गया।* 

 *बहन जी के सामने मैंने मथुरा के सौंदर्यीकरण की बात कही बहन जी ने कहा कि तुम बजट की चिंता मत करो और मथुरा और वृंदावन का समग्र विकास करो। इस चीज को कभी बसपा पार्टी ने गाना गा कर सुनाया नहीं। भाजपा वालों को आज मथुरा-वृंदावन की याद आ रही है क्योंकि ये सिर्फ धर्म की राजनीति करना जानते है विकास की नहीं । राम मंदिर पर न्यायालय ने फैसला देकर इनकी धर्म की राजनीति खत्म कर दी थी तो अब ये वाराणसी और मथुरा को मुद्दा बना रहे हैं।



   5 साल में 18000 करोड से ज्यादा जनता का पैसा भाजपा ने अपना प्रचार-प्रसार और मुख्यमंत्री का चेहरा दिखाने में खर्च किया है।

 *भाजपा सरकार में नोटबंदी हुआ तो अरबों रुपए के नोट कैसे घरों में मिल रहे हैं। यह भाजपा सरकार के ही व्यापारी दोस्त हैं।

 *बाबा साहब के मूवमेंट और विचारों को सिर्फ और सिर्फ मान्यवर कांशी राम और बहन जी ने आगे बढ़ाया। जिसको भाजपा सरकार वाले खत्म करने की पूरी साजिश कर रहे हैं। बाबा साहब का मूवमेंट खत्म करने के लिए भाजपा वालों को कई जन्म लेने पड़ेंगे।*

 *एक ही जाति विशेष का विकास किया जा रहा है इस भाजपा सरकार द्वारा।

 दलितों और मुसलमानों से घृणा करती है भाजपा सरकार। ब्राह्मण हत्याओं का पाप बटोर रही है भाजपा सरकार।

 *बुलडोजर वाली सरकार को जनता जवाब देगी। और उन्हीं बुलडोज़रों से इन भाजपा वालों को प्रदेश से बाहर भेजा जाएगा।*

 *15 लाख का जुमला देने वाली भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरियों का भी जुमला देने में सफल रही।*

 *भाजपा सरकार प्रदेश से जाने वाली है और आज भी युवाओं को नौकरियां नहीं मिली, शिक्षकों को नौकरियां नहीं मिली, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई।*

 *भाजपा और सपा एक दूसरे की A और B टीम है।*

*2003 में सपा को भाजपा ने समर्थन दिया और सरकार बनाई थी। गैर कानूनी तरीके से बसपा के 37 एमएलए को तोड़ कर के समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाई थी।इस असंवैधानिक निर्णय को बसपा ने उच्च न्यायालय में चैलेंज किया और हम जीत गए। जनता के सामने खुलासा ना हो जाए की सपा-भाजपा एक थाली के चट्टे बट्टे हैं इसलिए उस असंवैधानिक निर्णय का धब्बा साफ करने के लिए ये दोनों पार्टियां सर्वोच्च न्यायालय में देश के सभी बड़े वकीलों को खड़ा करने का काम किया और उन वकीलों का मुकाबला करने के लिए  बहन जी ने सिर्फ और सिर्फ मुझे खड़ा किया।


बसपा को हराने के लिए  सपा - भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में एक दूसरे को जरूर समर्थन करेगी ।*

 *राम के नाम पर वोट और नोट दोनों लेती है भाजपा सरकार।*

 *भाजपा वाले चुनाव जीतने के लिए राम का नाम तो लेते हैं लेकिन कभी मां सीता का नाम लेते हुए इन्हें नहीं सुनेंगे क्योंकि महिलाओं के बारे में इनकी अलग ही कुछ सोच है।*

 *मंदिरों पर मठ का कब्जा हो इसलिए षड्यंत्र के तहत सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश की जा रही है।*

 *सनातन धर्म  की विरोधी है भाजपा सरकार इसीलिए हर जगह के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। मंदिरों के पुजारियों की हत्याएं हो रही है। संस्कृत विद्यालयों को बंद किया जा रहा है।*

 *प्रदेश में संस्कृत विद्यालय क्यों बंद किए जा रहे हैं इसका कारण यह है कि जब संस्कृत विद्यालय बंद हो जाएंगे तो सनातन धर्म भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।*

 *जिन मंदिरों की अपनी अपनी मान्यताएं हैं जिसमें जनता का विश्वास है उन मंदिरों को तोड़कर टूरिस्ट स्पॉट बनाया जा रहा है। वाराणसी कॉरिडोर में सैकड़ों से ज्यादा मंदिरों को तोड़ दिया गया। जहां लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई थी।*

 *धर्म का मुखौटा पहन कर घूमते हैं भाजपा वाले।*

*अपने सनक के चलते हजारों की संख्या में कोरोना काल में शिक्षकों को मौत के मुँह में धकेलने का काम भाजपा सरकार ने किया।*

*बहुजन समाज पार्टी और  बहन जी की नीतियों से प्रेरित होकर जितेंद्र पहाड़ी जिला सचिव मीडिया सपा, आशीष पटेल मंडल उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, अनिल राजपूत युवा नेता भाजपा, धर्मेंद्र चौधरी, अमर चौधरी, रोहित अंबेडकर,सचिन बुखारा, महेंद्र चौधरी, हर्ष नेहीवाल, निक्की राजा, अनिल चौधरी, सचिन, विशेष अम्बेडकर इन सभी लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।* 

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नकुल दुबे , लालाराम अहिरवार मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी चित्रकूट मंडल बुंदेलखंड प्रभारी, राजू रामगढ़ जिला अध्यक्ष झांसी, रोहित रतन प्रत्याशी मऊरानी विधानसभा, दशरथ सिंह राजपूत प्रत्याशी बबीना विधानसभा, शीतल कुशवाहा प्रत्याशी माधौगढ़ विधानसभा, श्याम पाल प्रत्याशी कालपी विधानसभा, कैलाश साहू पूर्व विधायक मंच पर मौजद रहे।

Post Top Ad