लखीमपुर कांड साजिश करके हत्या की ::सतीश मिश्र - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 16, 2021

लखीमपुर कांड साजिश करके हत्या की ::सतीश मिश्र

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)लखीमपुर कांड -हमारी मुखिया बहन  और हम पहले ही कह रहे थे कि यह साजिश करके हत्या की गई है।  षड्यंत्र रचकर किसानों को कुचला गया है। SIT ने भी मान लिया।

इस घटना को लेकर पार्लियामेंट और पूरे प्रदेश में लोग आंदोलित व आक्रोशित हैं। सरकार को तुरंत उन साजिश कर्ताओं के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। और बर्खास्त करना चाहिए। 

मीडिया बंधुओं ने लखीमपुर मामले  का खुलासा शुरू से ही किया है,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा तो शुरू से आरोपियों को बचा रहे थे।

अब जब सच सामने आ चूका है तब जनता और पत्रकार उनसे सवाल पूछ रहे  हैं तो वह पत्रकारों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। हम और हमारी पार्टी इसकी भर्त्सना करते हैं।

 गठबंधन वह करता है जो अकेले दम पर चुनाव नहीं लड़ सकता उसको बैसाखी की जरूरत पड़ती है और मजबूत लोगों को बैसाखी की जरूरत नहीं होती वह अपने दम पर चुनाव लड़ते हैं। सपा-भाजपा को पता है वो अकेले दम पर बहन जी के सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। इसलिए अन्य पार्टियों को मिलकर बैसाखी के सहारे खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। 

  बहुजन समाजवादी पार्टी की 2007 की तरह 2022 चुनाव में भी बहुमत की सरकार बन रही है।

Post Top Ad