बिजनौर::आरक्षित सीटों के लिए सतीश चंद्र मिश्रा ने जनसभा की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

बिजनौर::आरक्षित सीटों के लिए सतीश चंद्र मिश्रा ने जनसभा की


बिजनौर (मानवी मीडिया)बिजनौर की आरक्षित सीटों के लिए विशाल जनसभा का कार्यक्रम  सतीश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जितेंद्र सागर बिजनोर, प्रिया सिंह जिला पंचायत सदस्य गाज़ियाबाद वा प्रत्यासी 21 विधानसभा नहटौर, डॉ शकील हाशमी प्रत्यासी 23 विधानसभा चांदपुर, रुचि वीरा प्रत्यासी 22 विधानसभा बिजनोर, शनवाज़ आलम प्रत्याशी 17 विधानसभा नजीबाबाद,शमसुद्दीन राईन मुख्य सेक्टर प्रभारी, गिरीश चंद्र संसद नगीना, रणविजय सिंह मुख्यसेक्टर प्रभारी, ओमकार सिंह मुख्यसेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल मंच पर मौजद रहे।्सभी वर्गों के लिए जमीन पर लड़ाई बहन  ने लड़ी ,सभी वर्गों का पक्ष बहन जी ने सदन में रखा है।

भाजपा के किसी भी सभा में जाइए तो आपको भय और डर लगने लगेगा। आपको लग जाएगा कि यह कोई भड़काने वाली बातें करने वाले हैं। ये जात-पात,धर्म-अधर्म की बातें करके आपस में झगड़े कराती है। 

भाजपा सरकार धर्म के नाम पर अधर्म करने का काम करते हैं। बहन मायावती  ही धर्म का काम करती हैं वह सभी को साथ में लेकर चलती हैं।

 सपा सरकार में गुंडागर्दी, दहशत गर्दी,लूटपाट, हत्याएँ, बलात्कार,सारी चीजें चरम पर पहुंच जाती है।

सपा शासनकाल में 134 दंगे हुए दंगे हुए हैं। और दंगे होते नहीं कराए जाते हैं।

 बहन मायावती  ने गरीबों के लिए काम किया है। बाकी विपक्षी पार्टियां तो ढोंग दिखाने का काम करती है, गरीबों की झोपड़ी में जाकर खाना खाने का ढोंग करती है।

समाजवादी पार्टी ने बहन मायावती  के द्वारा बनाए जा रहे गरीबों के लिए आवास को रोकने का काम किया, 90 लाख मकानों को रोकने का काम किया गया था।

सपा ने काम नहीं किया, वह सिर्फ दंगे फसाद कराने में लिप्त रहे।

 भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ ठगी की उनका वोट लेकर उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी।

आपके देश की संपत्ति जो 75 सालों के मेहनत से बनी उसको भाजपा सरकार ने एक झटके में बेचने का काम किया।

किसानों के बेहतरी के लिए कानून नहीं किसानों की जमीन हड़पने के लिए कानून बनाया गया था।

700 से अधिक जानें चली गई लगभग 45 हजार मुकदमे किसानों के ऊपर लादे गए।

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को इतना इतनी लाठी मारो कि वह मर जाए।कितनी निर्दयी सरकार है ये।


Post Top Ad