सैन्य सुधारों के लिए याद किए जाएंगे जनरल रावत: सेना प्रमुख - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 8, 2021

सैन्य सुधारों के लिए याद किए जाएंगे जनरल रावत: सेना प्रमुख


नई दिल्ली (मानवी मीडिया)- सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैनिकों की बुधवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। जनरल नरवणे ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना के बाद से समूचे सैन्य परिवार में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि जनरल रावत को उनकी दूरदर्शी सोच तथा दीर्घकालिक परिणाम वाले सैन्य सुधारो के लिए याद किया जाएगा। जनरल रावत ने सशस्त्र सेनाओं में संयुक्त थिएटर कमान की अवधारणा और उसकी आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने स्वदेशी सैन्य उपकरणों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में भी अनेक कदम उठाए।

सेना प्रमुख ने कहा कि  मधुलिका रावत ने सेना पत्नी कल्याण संघ की अध्यक्ष रहते हुए कई उल्लेखनीय पहल की। सेना परिवार उन्हें आसानी से भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर में सवार 11 सैन्य कर्मियों को भी सेना परिवार हमेशा याद रखेगा। उन्होंने सेना की परंपरा को निभाते हुए अपने कर्तव्य का पालन किया।

Post Top Ad