बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 5, 2021

बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी


बुलंदशहर (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बाहुबली पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार को अज्ञात हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग में यूनुस के सुरक्षागार्ड सहित पांच से ज्यादा समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूनुस ने हाल ही में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण की है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोषकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हाजी यूनुस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरु कर दी। इसमें पांच लोग घायल हुये हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी और एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि यूनुस बुलंदशहर की नई मंडी चौकी क्षेत्र के भाईपूरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। समारोह से वापस लौटते समय अपराह्न करीब तीन बजे समारोह से लौटते समय हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग की चपेट में हाजी के साथ चल रही दो गाड़ियां आ गयीं। एसएसपी ने बताया कि यूनुस ने अपनी शिकायत में बाहुबली विधायक हाजी अलीम के पुत्र अनस के शूटरों से गोलीबारी करवाने का आरोप लगाया है। अनस जेल में बंद है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले हाजी यूनुस के भाई हाजी अलीम का भी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।

Post Top Ad