भ्रष्टाचार -विकास कार्यों को कर रहा बाधित -अरविन्द - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

भ्रष्टाचार -विकास कार्यों को कर रहा बाधित -अरविन्द


लखनऊ (मानवी मीडिया)गोसाईगंज। गोसाईंगंज स्थित श्री शारदा ग्रुप ऑफ़  इंस्टीटूशन्स में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरविन्द कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इसके साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में मैथिलि शरण गुप्ता पूर्व आईपीएस, पूर्व डीजीपी मध्य प्रदेश, एस.आर. शर्मा समाजसेवी एवं ज्योतिष, मनोज पांडेय, अध्यक्ष लुआक्टा, निर्मेश सिंह वाईस चेयरमैन श्री शारदा ग्रुप ऑफ़  इंस्टीटूशन्स, नीतेश सिंह डायरेक्टर श्री शारदा ग्रुप, विवेक मिश्रा डीन, श्री शारदा ग्रुप सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा डीप प्रज्वलित कर के किया गया जिसके बाद संस्था के डीन प्रो. विवेक मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद व बधाई दी। जहाँ एक ओर मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार शर्मा ने  बताया के किस प्रकार भ्रष्टाचार हमारे विकास के मार्ग को बाधित कर रहा है और हम किस प्रकार इसे रोक सकते हैं जिसमे उन्होंने सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी योजनाओं के महत्व को भी बताया, वहीं दूसरी ओर विशिष्ठ अतिथि मैथिलि शरण गुप्ता ने बच्चों को राजनीतिक सुधार एवं आज़ादी के असल मतलब को बता कर उनका मार्ग दर्शन किया।
इसके बाद संस्था के वाईस चेयरमैन निर्मेश सिंह एवं संस्था के डीन विवेक मिश्रा ने आये हुए  सभी अतिथियों को मोमेंटो एवं शॉल दे कर सम्मानित किया  श्री शारदा ग्रुप कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अतिथियों शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद् व्यक्त करता है।

Post Top Ad