सुहागरात पर पत्नी को हुई पेट दर्द जांच कराने पर पति के उड़ गए होश; - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

सुहागरात पर पत्नी को हुई पेट दर्द जांच कराने पर पति के उड़ गए होश;


मेरठ (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति को उस समय बड़ा झटका लगा जब सुहागरात पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती है। खबर मिलते ही पूरे परिवार में हडकंप मच गया। मामला अस्पताल से होते हुए पुलिस थाने तक पहुंच गया। खुद को पीड़ित बताते हुए दूल्हा थाने में शिकायत लेकर पहुंच गया और कई आरोप लगा दिए।

मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पीपलीखेडा का है। खबर के मुताबिक यहां रहने वाले सलमान की 25 दिसंबर को शादी हुई थी। सलमान की बारात मेरठ के जाकिर कॉलोनी में रहने वाली सानिया के घर गई है। धूमधाम से शादी हुई औऱ सलमान बारात लेकर घर लौटा। सुहागरात के दिन दुल्हन ने पेट में दर्द की बात कही तो सलमान ने इसके बारे में अपनी मां को बताया और फिर उन्हें शक हुआ तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। दुल्हन का अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें रिपोर्ट आई कि वह पांच महीने की गर्भवती है  और उसके पेट में दो जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। आरोप के मुताबिक इस संबंध में दूल्हे सलमान ने दुल्हन और उसके मायके वालों से सवाल किया तो उन्होंने उल्टा ही सलमान को फंसाने की बात कह दी और उल्टा 10 लाख रुपये की भी मांग कर दी।

 इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस थाने का रूख किया और मेरठ के एसएसपी दफ्तर जा पहुंचा। उसने वहां लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से एक्शन लेने की मांग की। सलमान ने कहा कि शादी की रात ही उसे शक हुआ और बाद में दुल्हन के गर्भवती होने का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कह रही है

Post Top Ad