तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड में दो लुटेरों को पकड़े जाने पर आदर्श व्यापार मंडल ने जताया संतोष - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 16, 2021

तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड में दो लुटेरों को पकड़े जाने पर आदर्श व्यापार मंडल ने जताया संतोष


लखनऊ (मानवी मीडिया)तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड एवं गोली कांड के दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया तथा पुलिस अधिकारियों एवं टीम की प्रशंसा करते हुए फरार दो लुटेरों को शीघ्र पकड़ने एवं लूटा गया पूरा माल शीघ्र बरामद करने की मांग की 

अलीगंज के सर्राफा व्यापारी तिरुपति ज्वेलर्स के वहां पिछले सप्ताह हुई लूट एवं गोलीकांड के दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता  के साथ भुक्तभोगी व्यापारी निखिल अग्रवाल ,ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश  अवस्थी, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी, उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ज्वाइंट कमिश्नर  नीलाब्जा चौधरी एवं ए डी सी पी  प्राची सिंह से उनके कार्यालय में मिले व्यापारियों ने खुलासे के लिए  पुलिस अधिकारियों एवं खुलासे में शामिल टीम की प्रशंसा की एवं बधाई दी तथा साथ ही व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से अन्य फरार लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा लूटा गया माल बरामद करने की मांग की







Post Top Ad