7 लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, ब्लैकमेल कर लूटने वाली वसूली गर्ल गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

7 लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, ब्लैकमेल कर लूटने वाली वसूली गर्ल गिरफ्तार


गुरुग्राम (मानवी मीडिया): गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस टीम ने ऐसी वसूली गर्ल को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग ऐप के जरिये नौजवान युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उनके साथ संबंध बनाती थी और फिर शुरू करती थी ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल। वो इन लड़कों के खिलाफ पुलिस में फर्जी शिकायत की बात बोलकर लाखों लूटती थी।

पहले शारीरिक संबंध बनाती, फिर युवकों पर बलात्कार के झूठे आरोप लगाकर करती थी  वसूली, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार न्यू कालोनी पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार कर ब्लैकमेलिंग कर वसूली के नेक्सेस का भंडाफोड़ किया है, इस पूरे खेल में गिरफ्तार युवती की मां और उसका साथी भी शामिल था। बहरहाल पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी है।

युवती के जाल में फंसाए गए पीड़ित ने बताया कि बीते 20 अगस्त को वह डेटिंग ऐप के जरिये लड़की से मिला, युवती ने उसे फंसाया, उसके साथ रिलेशन बनाये और 23 अगस्त तक उसको मजबूर कर शादी भी कर ली। पुलिस की माने तो कहानी यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ और युवकों को इसने योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया या फिर डेटिंग ऐप के जरिये फांसकर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले। इस सब के जरिए युवती लाखों की वसूली को अंजाम दे चुकी है।

एक साल में 7 लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, ब्लैकमेल कर लूटने वाली वसूली गर्ल  गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी युवती साल भर में कुल 7 युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, डीएलएफ फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के मामले दर्ज करवा चुकी है। इसमे दो मामले पुलिसिया तफ़्तीश में झूठे पाए गए हैं। लड़की ने पूरे 15 महीने में 8 लोगों के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है।

Post Top Ad