अब तक 38.02 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद किसानों को किया गया 5381.22 करोड़ रूपये का भुगतान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 27, 2021

अब तक 38.02 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद किसानों को किया गया 5381.22 करोड़ रूपये का भुगतान


लखनऊ:( मानवी मीडिया)खरीफ खरीद वर्ष 2021-22 के तहत प्रदेश में खोले गए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 3802479.92 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी है। इस योजना से 547938 किसानों को लाभान्वित किया गया है तथा उनके खातों में 5381.22 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 4708.43 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 54.32 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है। धान खरीद केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

Post Top Ad