प्रधानमंत्री मोदी कल 11 को बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे लोकार्पण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

प्रधानमंत्री मोदी कल 11 को बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे लोकार्पण


लखनऊ: (
मानवी मीडिया)
भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  कल 11 दिसम्बर, 2021 को जनपद बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी सम्मिलित होंगे।
   यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 9,802 करोड़ रुपए की निर्माण लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना में कुल 6,623 किलोमीटर लम्बी नहर प्रणालियों का निर्माण किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के लोकार्पण से पूर्वांचल के जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर तथा महराजगंज के 14 लाख 04 हजार हेक्टेयर नवीन क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के माध्यम से इन 09 जनपदों के 6,227 ग्रामों के 29 लाख कृषक लाभान्वित होंगे।

Post Top Ad