स्वतंत्र देव सिंह ने मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन कर कि पूजा अर्चना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 5, 2021

स्वतंत्र देव सिंह ने मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन कर कि पूजा अर्चना

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज मनकामेश्वर मंदिर डालीगंज में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम में पूजन अर्चन व गुरु शंकराचार्य प्रतिमा अनावरण का लाइव प्रसारण कार्यक्रम भी देखा। मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान  महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह भी उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मनकामेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से जलाभिषेक वाह आरती कर पूजा अर्चना की इसके उपरांत साधु संतों और महात्माओं को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान व अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण, महानगर महामंत्री सुनील यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, राकेश पांडे, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Post Top Ad