जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’’ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 14, 2021

जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’’


लखनऊ (
मानवी मीडिया )देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी/राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  के दिशा निर्देशन में आज से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरुद्ध ‘‘भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’’ का  अयोजन शुरू कर दिया है। कांग्रेस की सभी 7 प्रतिज्ञाओं को लेकर पार्टी स्तर पर प्रकाशित पर्चाें को प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख बाजारों, प्रमुख मार्गों चौराहों पर बांटकर कांग्रेसजनों ने नुक्कड़ मीटिंग किया। प्रदेशभर में पदयात्रा और नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को जनमुद्दों पर खरी न उतरने के लिए सम्बन्धित विधानसभाओं के नेताओं और कांग्रेसजनों ने जमकर कोसा। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को बढ़चढ़ कर आम जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी यह जनजागरण अभियान आगामी 24 नवम्बर तेक चला रखा है। आज हुए सभी पदयात्रा कार्यक्रमों में प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के समस्त जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, एवं वार्ड कमेटियों के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहें।
इसी परिपेक्ष में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के संचालन में निशातगंज स्मृति उपवन में स्थापित नेहरू  एवं गांधी की प्रतिमा की कांग्रेसजनों द्वारा साफ सफाई किया गया।दोनों महापुरुषों पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज की समस्त गलियों, मंडी क्षेत्र और गोल मार्केट में जनसंपर्क कर लोगो को कांग्रेस की प्रमुख 7 प्रतिज्ञाओं सम्बन्धी पर्चा बांटा। इस दौरान मौजूद कांगेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा का समापन करते हुए गोल मार्केट के पहुंचकर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समय पर माल्यार्पण पर सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों में मंहगाइर्, खाद्य पदार्थाे जैसे सब्जियां, तेल, राशन, डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। सी0एन0जी0 एवं डीजल के दाम बढ़ने से तमाम वस्तुओं की ढुलाई दर बढ़ जाने के कारण मंहगाई आसमान पर है। कृषि उपकरण, कीटनाशक, खाद, बीज, पानी सभी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कृषि लागत कई गुना बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में बिजली पूरे देश में सबसे मंहगी है। ईंट, सीमेंट, सरिया, आदि घर बनाने में उपयोग आने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से भी लोग परेशान हैं।  श्रीवास्तव ने कहा कि मंहगाई का रिकार्ड बना चुकी मोदी, योगी सरकार की गरीब एवं आमजनों के प्रति संवेदनहीन हैं। इसलिए  पदयात्रा के माध्यम से महंगाई के विरुद्ध जनता का साथ लेकर महंगाई पर रोक लगाने के लिए जनता से  अपील की जा रही है कि वो कांग्रेस पार्टी का साथ दें और पुराने वाले बुरे दिन ही वापस ले आयें ताकि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था पुनः पटरी पर आ सके। श्रीवास्तव ने कहा कि देश की सामाजिक समरसता एवं मजबूत एवं विकसित अर्थव्यवस्था को बनाये रखने के लिए देश की जनता को अपने पूर्वजों की भांति पुनः कांग्रेस को देश की बागडोर सौपना चाहिए।

लखनऊ महानगर में महानगर के अध्यक्ष दिलप्रित सिंह एवं अजय श्रीवास्तव अज्जू और जनपद क्षेत्र में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काफी बढ़चढ़ कर पदयात्रा एवं नुक्कड़ यात्रा में हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में लीगल सेल आरटीआई के पूर्व राष्ट्रीय कन्वीनर आशुतोष मिश्रा, ओवरसीज कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन बंशीधर पाण्डे, प्रोटोकॉल प्रभारी रमेश मिश्रा,  अनुसूईया शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, महामंत्री मो0 तलहा, अमित मिश्रा, मो0 फैसल, सलमान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुबीना रईश, फरजान खान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोहिनी जॉन, ममता श्रीवास्तव, अंशु फातिमा आदि सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहेे।

Post Top Ad