अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 21, 2021

अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में उनके चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    अखिलेश यादव ने कहा कि राम शरण दास ने आपातकाल में जेल यातना सही। वे  मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे और जनांदोलनों में भी सक्रिय भागीदारी की।

     इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल, उपाध्यक्ष  जयशंकर पाण्डेय, एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, आशु मलिक, अनुराग भदौरिया, राहुल भारती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post Top Ad