प्रियंका गांधी गुरू पर्व के अवसर पर यहियागंज गुरूद्वारे पहुंची - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

प्रियंका गांधी गुरू पर्व के अवसर पर यहियागंज गुरूद्वारे पहुंची

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह  ने बताया कि आज सुबह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा  ने अपने लखनऊ सिथत आवास पर एक प्रेस कांफ्रेस को सम्बोधित किया, जिसमें उन्हांेने प्रधानमंत्री द्वारा काले कृषि कानून की वापसी को चुनावी हथकंडा बताया।

प्रेसवार्ता के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा  गुरू पर्व के अवसर पर यहियागंज गुरूद्वारे गयीं, और वहां पर उन्हांेने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इअ अवसर पर उन्हांेने देश में भाई चारे और देश के विकास के लिए प्रार्थन की।

गुरूद्वारे के दर्शन बाद वह माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गयीं जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0  इन्दिरा गांधी की जयंति के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। तद्पश्चात कार्यालय पर गांधी प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, नेता विधान मंडल दल  आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव  धीरज गुर्जर एवं रोहित चौधरी  भी  प्रियंका गांधी के साथ रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0  इन्दिरा गांधी  की जयंति के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीड़िया हॉल में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसे पूर्व सांसद  प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद  राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक  सतीश आजमानी, आदि वरिष्ठ नेताओं ने इन्दिरा गांधी  की जीवनी पर अपने विचार रखे।

Post Top Ad