विधिक सेवा सप्ताह में उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में प्रदर्शनी का किया गया आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 8, 2021

विधिक सेवा सप्ताह में उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

 08 से 14 नवम्बर 2021 के मध्य मनाये जाने वाले विधिक सेवा

सप्ताह में उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में आज

प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा, वरिष्ठ न्यायाधीश द्वारा मा0 उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ लखनऊ में किया गया प्रदर्शनी का उद्घाटन

 न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय

विधिक सेवा समिति, इलाहाबाद ने मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद

में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

 प्रदर्शनी में 75 वर्षो के न्यायिक प्रशासन, न्याय प्रदत्तन की प्रक्रिया, उपलब्धियां एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया

लखनऊः (मानवी मीडिया)न्यायमूर्ति,  यू0यू0 ललित, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार  08 नवम्बर से 14 नवम्बर 2021 के मध्य मनाये जाने वाले विधिक सेवा सप्ताह में माननीय न्यायमूर्ति  राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कुशल निर्देशन में आज उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 75 वर्षो के न्यायिक प्रशासन, न्याय प्रदत्तन प्रक्रिया, उपलब्धियां एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ, लखनऊ में  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, वरिष्ठ न्यायाधीश द्वारा अपरान्ह् 04.30 बजे अन्य  न्यायमूर्तिगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसी प्रकार  उच्च न्यायालय इलाहाबाद में भी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन  न्यायमूर्ति  प्रितिंकर दिवाकर, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, इलाहाबाद द्वारा अपरान्ह् 04.30 बजे अन्य  न्यायमूर्तिगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।  न्यायमूर्ति  मुनीश्वर नाथ भण्डारी, वरिष्ठ न्यायाधीश,  उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त विधिक सेवा सप्ताह को भव्य रूप से मनाये जाने की अपेक्षा की गयी है।

इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त  आशीष गर्ग, महानिबन्धक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद,  जे0के0 सिंह, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, वरिष्ठ निबन्धक लखनऊ खण्डपीठ पंकज कुमार सिंह,  भगीरथ वर्मा, ओ0एस0डी0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।


Post Top Ad