कंगना रनाैत को जान से मारने की मिला धमकी, हिमाचल पुलिस अलर्ट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 30, 2021

कंगना रनाैत को जान से मारने की मिला धमकी, हिमाचल पुलिस अलर्ट


शिमला (मानवी मीडिया): बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस अलर्ट हो गई है। बालीवुड अभिनेत्री ने मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरूदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि कंगना वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा है लेकिन फिर भी पुलिस सतर्क हो गई है। कंगना ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद तुरंत मनाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इंटरनेट मीडिया पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद कंगना को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री ने इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। इसकी जानकारी कंगना ने इंस्टाग्राम पर दी है।

कंगना को मुंबई में हुए विवाद के बाद से वाई कैटेगिरी की सिक्योरिटी दी गई है। इन दिनों कंगना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मनाली स्थित घर कार्तिकेय में छुट्टियां मना रही हैं। कंगना चार दिन पहले आराध्यदेव कार्तिक स्वामी की प्रतिष्ठा में शरीक होने मनाली आई हैं, तब से यहीं रुकी हुई हैं।

Post Top Ad