तीस हजारी अदालत परिसर में वकील के चेंबर में एक युवक का शव मिला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

तीस हजारी अदालत परिसर में वकील के चेंबर में एक युवक का शव मिला


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी अदालत परिसर में एक वकील के चेंबर में गुरुवार को एक व्यक्ति मृत पाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज (35) के रूप में हुई है। वह दिल्ली बार एसोसिएशन में चपरासी के पद पर काम करता था। मनोज पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसे वकील ने अपने चेंबर रुकने की इजाजत दी थी।

उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Top Ad