कांग्रेस कल मनायेगी किसान विजय दिवस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

कांग्रेस कल मनायेगी किसान विजय दिवस


लखनऊ (मानवी मीडिया) तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान को किसानों के संघर्ष की जीत बताते हुए  कांग्रेस ने 20 नवम्बर को पूरे उत्तर प्रदेश में किसान विजय दिवस मनाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तीन कठोर कृषि कानूनों को निरस्त करना हमारे किसानों की जीत है, जो कि किसानों द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शनों, उनके बलिदानों, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता  राहुल गांधी  के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष के साल भर के अटूट संघर्षाें का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि बुराई पर यह सामूहिक जीत विनम्रता पूर्वक हमारे देश के सभी अन्नदाताओं का समर्पित है। किसान विरोधी कानूनों केा हमारे अन्नदाताओं ने उत्साह पूर्वक विरोध किया, जिसके परिणाम स्वरूप ही सरकार को यह तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। किसानों की इस जीत पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण देश में कल दिनांक 20 नवम्बर 2021 को ‘‘किसान विजय दिवस’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने में सराकर ने देरी की उसकी वजह से 700 किसानों को शहीद होना पड़ा। उन्होंनें कहा कि 20 नवम्बर को जिला से लेकर ब्लाक स्तर तक किसान विजय दिवस मनाते हुए कार्यकर्ता शहीद किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे और उनके घर जाकर परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने  बताया कि सभी जिला  मुख्यालयों पर किसान विजय सभा का आयोजन किया जायेगा और शाम को शहीद किसानांे की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला जायेगा।

Post Top Ad