हिन्दू महासभा का ऐलान, ईदगाह में भगवान कृष्ण की मूर्ति करेंगे स्थापित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

हिन्दू महासभा का ऐलान, ईदगाह में भगवान कृष्ण की मूर्ति करेंगे स्थापित


मथुरा (मानवी मीडिया): अखिल भारत हिन्दू महासभा छह दिसम्बर को ईदगाह के अन्दर जेल के उस हिस्से पर जलाभिषेक कर मूर्ति स्थापित करेगी जिस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री ने पत्रकारों को बताया कि देश की विभिन्न पवित्र नदियों के जल, गुरूद्वारा के पावन जल, शहीदोें के पावन स्थल के पास के पावन जल से यह अभिषेक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा तथा उसके बाद वहां पर बालगोपाल की मूर्ति स्थापित कर पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना केन्द्रीय गृह मंत्रालय को ईमेल के माध्यम से दे दी गई है।

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने बताया कि इसमें प्रयोग किये जानेवाले जल को एकत्र किया जा रहा है। उनका कहना था कि देश ने राजनैतिक आजादी तो पा ली है पर सांस्कृतिक, आर्थिक एव स्प्रिचुअल आजादी नही पाई है। जो पावन स्थल श्रीकृष्ण के जन्म का है जेल का वह भाग ढांचे के अन्दर है इसलिए की पूजन के लिए वहां पर मूर्ति स्थापित की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मूर्ति की स्थापना के पहले जलाभिषेक से उस स्थान को शुद्ध किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बहुत से लोग शामिल होंगे। उनके संगठन ने इसी प्रकार का कार्य रामजन्मभूमि के मामले में 15 वर्ष तक किया था तथा सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद उसे सरकार को सौंप दिया था।

राम जन्मभूमि के मामले की तरह कृष्णजन्मभूमि का मामला भी विभिन्न प्रकार से आगे बढ़ रहा है। कृष्णजन्मभूमि पर बनी शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने के लिए अब तक आठ वाद विभिन्न अदालतों में दायर किये जा चुके है।इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समित द्वारा इसके लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा चुका है तथा इसके अन्तर्गत अब तक प्रयागराज, वाराणासी, हरद्वार, ऋषिकेश आदि स्थानों पर जनजागरण कार्यक्रम किये जा चुके हैं। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि अब राज्यों में भी इसकी समितिया बनाई जा रही है।

Post Top Ad