अखिलेश यादव ने राज्य कार्यकारिणी में सदस्य किया नामित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

अखिलेश यादव ने राज्य कार्यकारिणी में सदस्य किया नामित

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में ठा0 सोमवीर सिंह निवासी ग्राम सिघांरपुर पोस्ट अहमदपुर जनपद अलीगढ़,  विवेक रंजन यादव पुत्र स्वर्गीय डॉ0 के.पी. यादव निवासी ग्राम उत्तरगावॉ पोस्ट धर्मापुर जनपद जौनपुर को प्रदेश सचिव तथा  हाजी मोहम्मद जमा खां निवासी ग्राम व पोस्ट मनियां जनपद गाजीपुर को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है।

     प्रदेश अध्यक्ष  अरविन्द गिरि द्वारा समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में  आशीष यादव ‘मुलायम‘ निवासी ग्राम व पोस्ट ढेमा तहसील बदलापुर जनपद जौनपुर को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ द्वारा समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में  उमाकान्त यादव निवासी काली देवी मन्दिर के पीछे जगदीशगंज कर्वी चित्रकूट को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

     प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा द्वारा समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में  करूणा देवी चौहान निवासी नगला मुलई चौराहा निकट कामाख्या मन्दिर जनपद अलीगढ़ को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

Post Top Ad