टिकैतराय तालाब की सौन्दर्यीकरण के निर्देश- रंजन मण्डलायुक्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 23, 2021

टिकैतराय तालाब की सौन्दर्यीकरण के निर्देश- रंजन मण्डलायुक्त

लखनऊ (मानवी मीडिया), मण्डलायुक्त  रंजन कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ महानगर की कतिपय समस्याओं के समाधान हेतु  सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी  व अन्य अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त सभागार कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

मण्डलायुक्त ने टिकैतराय तालाब की सौन्दर्यीकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि टिकैतराय तालाब के सौन्दर्यीकरण का टेन्डर कराया जा चुका है जल्द काम चालू हो जायेगा। मण्डलायुक्त ने मोती झील/यमुना झील की सफाई को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया की साफ-सफाई में विशेष ध्यान रखा जाये।

मण्डलायुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की रेन्ट से सम्बन्धित कालोनियों के फ्री होल्ड के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग नगर निगम/लखनऊ विकास प्राधिकरण/डी0एल0सी0 के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर के विकास के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग लीडा के अधिकारी के साथ चर्चा की गयी और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। रिहायशी क्षेत्र के शमशान घाट लखनऊ के बाहर किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग नगर-निगम के अधिकारियों को इकाना स्टेडियम के बगल में 30 ऐकड़ भूमि के सम्बन्ध में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर  सासंद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता एल0डी0ए0  इन्दु शेखर सिंह, अपर नगर आयुक्त  राकेश कुमार यादव, परियोजना अधिकारी  एन0के0 आदर्श सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post Top Ad