मुख्यमंत्री योगी ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

मुख्यमंत्री योगी ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


लखनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री  ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव  के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री  ने लोगों से गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Post Top Ad