हादसे के शिकार शख्स को देखते ही डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत,अचानक चलने लग गई सांसे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 20, 2021

हादसे के शिकार शख्स को देखते ही डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत,अचानक चलने लग गई सांसे


मुरादाबाद (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला अस्पताल में हैरान करन देने वाला मामला सामनेे आया है, जहां जिंदा मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, श्रीकेश नाम के व्यक्ति को सड़क हादसे के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने श्रीकेश को मृत घोषित कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद अचानक शख्स की सांसें चलने लगी। मामले के संज्ञान में आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सफाई दी। अधिकारी ने बताया, अस्पताल लाने पर डॉक्टर द्वारा ठीक से जांचा गया था जिसके बाद मरीज को मृत घोषित किया। कुछ मामलों में मरीज की सांसें दोबारा चलने लगती हैं, ये वही मामला है।  

जानकारी के मुताबिक, श्रीकेश मझोला थाना इलाके का रहने वाला है और वो देर रात किसी काम के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान सड़क पार करते समय उसका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत बता दिया। उसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिर अचानक शख्स की सांसें चलने लगी तब उन्हें जल्दी-जल्दी दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर्स और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Post Top Ad