रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ में सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन का शुभारंभ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ में सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन का शुभारंभ


 लखनऊ (मानवी मीडिया)प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत लखनऊ सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  की प्रेरणा से आज  लखनऊ में सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व राजनाथ सिंह सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। फियाम फाउंडेशन के सहयोग से गोमती नगर पत्रकारपुरम में मशीन का शुभारंभ किया गया जिसमें निर्मित सेनेटरी पैड का वितरण कार्य "आवाहन द न्यू वाइस" स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से लखनऊ की तमाम मलिन बस्तियों व जरूरतमंद महिलाओं में किया जाएगा। मशीन शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें सैनेटरी पैड भी निशुल्क वितरित किए गए। 
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सेनेटरी पैड महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन शर्म व झिझक के कारण आज भी कई महिलाएं इस सुविधा से वंचित हैं। समाज में बदलाव लाने के लिए और सभी को स्वस्थ व सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराने हेतु स्वयं को आगे आने की जरूरत है।

 महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदैव लखनऊ वासियों कि हर आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए उसका निस्तारण करने का प्रयास करते हैं। रक्षा मंत्री  के प्रयासों से लखनऊ में निरंतर विकास कार्य जारी हैं, कोरोना काल में भी जरूरतमंदों को बड़ी संख्या में राशन किटों का वितरण कराया गया और डीआरडीओ की मदद से कोरोना मरीजों के इलाज हेतु अस्पतालों की वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई गई थी और आज महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सेनेटरी पैड के निर्माण और निशुल्क वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे लखनऊ की वंचित महिलाओं के लिए स्वच्छता स्वास्थ्य और सुविधा सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु सामाजिक महिला संगठनों व भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ,सुनील यादव, डॉ राघवेंद्र शुक्ला , डॉ मधुलिका, रंजना सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी,महिला मोर्चा महामंत्री रीना चौरसिया, उपाध्यक्ष शिवा पांडे, कोषाध्यक्ष प्रियंका चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।



Post Top Ad