बड़ी घटना, यूथ कांग्रेस के 2 नेताओं की गोली मारकर हत्या, एक घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 17, 2021

बड़ी घटना, यूथ कांग्रेस के 2 नेताओं की गोली मारकर हत्या, एक घायल


तरनतारन (मानवी मीडिया)-तरनतारन के कस्बा पट्टी में आज फायरिंग में दो युवकों की माैत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक युवक यूथ कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं। वारदात पट्टी शहर की सरहाली चुंगी पर घटित हुई। एक कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने आडी कार में सवार तीन यूथ कांग्रेस नेताओं पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अनमोलप्रीत सिंह और जगदीप सिंह नामक युवकों की माैत हो गई जबकि गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुरसेवक को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक हमलावरों या हमलवे के कारणों की वजह पता नहीं चली है। हालांकि माैके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वारदात की जानकारी पाकर डीएसपी पट्टी कुलजिंदर सिंह एवं एसएचओ लखबीर सिंह माैके पर पहुंचे और वारदात स्थल का दाैरा किया।

Post Top Ad