12 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या, कारसेवकों पर गोलियां नहीं चलेंगी फूल बरसेंगे ::योगी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 3, 2021

12 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या, कारसेवकों पर गोलियां नहीं चलेंगी फूल बरसेंगे ::योगी

अयोध्या (मानवी मीडिया)-दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आज रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। इस आयोजन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम भी अयोध्या पहुंच गई है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के कार्य पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है और यह उनके लिए भी व्यक्तिगत स्तर पर गर्व का क्षण है क्योंकि वह इस आंदोलन में शामिल होने वाली तीसरी पीढ़ी है। अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को भगवान राम की नगरी पहुंचे आदित्यनाथ ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिस काम को दुनिया असंभव बोलती थी, अयोध्या में उंस राम जन्मभूमि निर्माण कार्य को आगे बढ़ाकर उसे संभव कर दिया गया है। उन्होंने इसे भारत के लोकतंत्र की ताकत बताते हुए कहा कि यह भारत के जनमानस की आस्था की जीत है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे लिए यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण और गौरव का क्षण है क्योंकि इस आंदोलन में शामिल होने वाली मैं तीसरी पीढ़ी हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, “जब भगवान श्री राम का अयोध्या में प्रकटीकरण हुआ था तो उंस समय मेरे दादा गुरु आंदोलन के अगुआ थे। राम मंदिर निर्माण को लेकर जब आंदोलन शुरू हुआ उंस समय मेरे पूज्य गुर राम जन्मभूमि यज्ञ समिति के अध्यक्ष थे और मुझे भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।”उन्होंने तीनों पीढ़ियों की भूमिका को प्रभु की लीला बताते हुए यह कहा कि किस व्यक्ति को कौन सी भूमिका अदा करनी है, यह प्रभु ही तय करते हैं। आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश भारत की आस्था का एक केंद्र बिंदु बन गया है और प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी अयोध्या का सर्वांगीण विकास करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार समन्वित तरीके से मिल कर काम कर रही है। यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन के भी बढ़ने की संभावना है।”अयोध्या के दीपावली कार्यक्रम (दीपोत्सव कार्यक्रम) को देश का कार्यक्रम बताते हुए उन्होंने ने कहा कि पांच वर्ष पहले इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था , प्रदेश में भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद इस दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण सहित से सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे। योगी ने कहा कि अगले कारसेवकों पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की वर्षा की जाएगी।

Post Top Ad