उ0प्र0 : दीपावली पर राज्यपाल ने दी बधाई, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संभ्रांत नागरिकों से राजभवन में करेगी भेंट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

उ0प्र0 : दीपावली पर राज्यपाल ने दी बधाई, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संभ्रांत नागरिकों से राजभवन में करेगी भेंट


लखनऊः( मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनकी सुख-समृद्धि हेतु मंगलकामना व्यक्त की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि दीपावली का पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। उन्होंने अभिभावकों तथा बच्चों से विशेष रूप से अपील की है कि खतरनाक एवं तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें तथा पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक तरीके से बड़ों की उपस्थिति में ग्रीन पटाखे जलाएं।

राज्यपाल दीपावली पर्व पर राजभवन में कल पूर्वान्ह 8ः30 से 9ः00 बजे तक वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संभ्रांत नागरिकों से भेंट कर बधाई भी देंगी।

Post Top Ad