प्रियंका गांधी ने उ0प्र0 में अपराधिक घटनाओं को लेकर अमित शाह पर निशाना साधा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 13, 2021

प्रियंका गांधी ने उ0प्र0 में अपराधिक घटनाओं को लेकर अमित शाह पर निशाना साधा

 


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि वह "गहने लादकर निकलने" वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो राज्य की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने ट्वीट किया, "देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।" कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जोर देकर कहा, "इसलिए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।"

गौरतलब है कि अमित शाह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ करते हुए कहा था कि आज 16 साल की बच्ची भी गहने लेकर रात 12 बजे भी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर चल सकती है

Post Top Ad