वन विभाग एवं एस0टी0एफ0 की कार्यवाही में पकड़े गए प्रतिबन्धित प्रजाति के कछुआ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 21, 2021

वन विभाग एवं एस0टी0एफ0 की कार्यवाही में पकड़े गए प्रतिबन्धित प्रजाति के कछुआ


लखनऊ: (मानवी मीडिया) वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग, उ0प्र0, लखनऊ ने बताया कि लखनऊ के कुकरैल रेंज अन्तर्गत मुंशी पुलिया के पास से एस0टी0एफ0 व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में तीन अभियुक्तों से 260 पतिबन्धित कछुआ वन्य जीव बरामद किये गये। आज दोपहर लगभग 03ः00 बजे एस0टी0एफ0. द्वारा अवध वन प्रभाग, लखनऊ के डी0एफ0ओ0, डा0 रवि कुमार सिंह को सूचना दी गयी कि कुछ लोग मुंशी पुलिया चौराहे के पास प्रतिबन्धित कछुआ वन्य जीवों की खरीद फरोख्त हेतु खड़े हुए हैं। एस0टी0एफ0 की सूचना पर डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह तत्काल अपने निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ श्री आलोक चन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल व रेंज स्टाफ की टीम के साथ गोपनीय रूप से एस0टी0एफ0 द्वारा बताये गये स्थल मुंशी पुलिया चौराहे के आस-पास घेराबंदी करते हुए तीन अभियुक्तों क्रमशः रविन्द्र कुमार कश्यप उर्फ रमन पुत्र स्व0 सियाराम, निवासी बख्तियारनगर, मलिहाबाद, लखनऊ व सौरभ कश्यप पुत्र स्व0 रामू कश्यप, निवासी थाना व गांव काकोरी, लखनऊ तथा अरमान अहमद पुत्र इकबाल अहमद, निवासी ग्राम धरमैतेपुर, थाना धम्मौर, जनपद सुल्तानपुर को प्रतिबन्धित कछुओं के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त रविन्द्र कश्यप  तथा अभियुक्त सौरभ कश्यप दोनों मुंशी पुलिया चौराहे के पास अभियुक्त अरमान अहमद का इन्तजार कर रहे थे, थोड़ी ही देर में अभियुक्त अरमान अहमद एक वाहन से उतर कर एक बैग अभियुक्त रविन्द्र कश्यप व अभियुक्त सौरभ कश्यप को देने लगा, इसी दौरान अवध वन प्रभाग की टीम द्वारा तीनों को हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी ली गयी जिसमें से रविन्द्र कुमार कश्यप उर्फ रमन पुत्र स्व0 सियाराम, निवासी बख्तियारनगर, मलिहाबाद, लखनऊ व सौरभ कश्यप पुत्र स्व0 रामू कश्यप, निवासी थाना व गांव काकोरी, लखनऊ के पास से 100 प्रतिबन्धित कछुआ तथा अरमान अहमद पुत्र इकबाल अहमद, निवासी ग्राम धरमैतेपुर, थाना धम्मौर, जनपद सुल्तानपुर को प्रतिबन्धित 160 कछुओं के साथ पकड़ा गया। अभियुक्तों से बरामद किये गये 260 अद्द कछुए एवं मौके से पकड़े गये अभियुक्तों को विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए कुकरैल रेंज कार्यालय परिसर लाया गया।

      पकड़े गये अभियुक्त अरमान अहमद निवासी सुल्तानपुर से बरामद 160 कछुओं के सम्बन्ध में बयान दिया गया कि ये कछुए उसने बहराइच से किसी व्यक्ति से प्राप्त किये हैं तथा अभियुक्त रविन्द्र कश्यप व सौरभ कश्यप द्वारा बयान दिया गया कि उसके पास से बरामद 100 कछुए पूर्व में एकत्र किये गये थे। अभियुक्तों के पास से मोबाईल फोन, ए0टी0एम0 कार्ड सहित एक मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या-यू0पी0-32-9623 भी बरामद की गयी। क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए विभागीय मुकदमा दर्ज किया गया तथा अभियुक्तों को मा0 सक्षम न्यायालय में पेश करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

       इस अभियान में डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह एवं एस0डी0ओ0, लखनऊ  आलोक चन्द्र पाण्डेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल रेंज के0पी0 सिंह सहित रेंज स्टाफ एवं टी0एस0ए0 इण्डिया के सदस्य भी सम्मिलित रहे

Post Top Ad