रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर कई मंत्रियों द्वारा हुआ स्वागत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 4, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर कई मंत्रियों द्वारा हुआ स्वागत


लखनऊ (मानवी मीडिया) सांसद लखनऊ/ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सोमवार शाम को लखनऊ  एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री बृजेश पाठक, डॉ महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, अविनाश त्रिवेदी,विद्यासागर गुप्ता चेयरमैन प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश,
पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिला अध्यक्ष  कृष्ण लोधी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ पी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह द्वारा रक्षा मंत्री जी का स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी से भेंट के उपरांत रक्षा मंत्री वहां से सीधे दिलकुशा आवास के लिए रवाना हुए। 

रक्षा मंत्री मंगलवार 5 अक्टूबर को प्रातः इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान न्यू अर्बन इंडिया: ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप के सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन में सम्मिलित होंगे। उसके उपरांत वहां से सीधे दिलकुशा आवास को रवाना होंगे।

आवास से अपराह्न 03:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे व 04:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Post Top Ad