भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने ‘लौह पुरुष’ वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 31, 2021

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने ‘लौह पुरुष’ वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण


 लखनऊ (मानवी मीडिया )भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह रविवार को राजधानी लखनऊ के निराला नगर, पटेल पार्क में अखण्ड भारत के शिल्पी ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल  की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर आज जी0पी0ओ0 स्थित सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल  की जयन्ती पर कृतज्ञ पुष्पार्चन करते हुए कहा कि “सरदार पटेल  सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम सभी देशवासियों के हृदय में भी है”। उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना सरदार पटेल ने देखा और उस सपने को साकार करते हुए 565 से अधिक रियासतों का भारत में विलय किया। देश को एकता व अखण्डता के सूत्र में पिरोने का श्रेय महानायक सरदार पटेल को ही जाता है। इसके लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।
सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विशाल व्यक्तित्व से पूरा विश्व वाकिफ है, उसी व्यक्तित्व को विश्व के सामने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने स्टैच्चू ऑफ युनिटी के रूप में निर्माण कराकर अपनी निष्ठा और कृतज्ञता प्रदर्शित की है।

Post Top Ad