गंगाजल में काबुल नदी के जल को मिलाकर अयोध्या में रामलला का अभिषेक का अनुरोध - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 31, 2021

गंगाजल में काबुल नदी के जल को मिलाकर अयोध्या में रामलला का अभिषेक का अनुरोध

 


लखनऊ (मानवी मीडिया): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाने वाले हैं। साथ ही वे अफगानिस्तान की काबुल नदी के भेजे गए जल को लेकर अयोध्या जाएंगे, जहां गंगाजल में काबुल नदी के जल को मिलाकर अयोध्या में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। 

बता दें कि काबुल नदी के इस जल को अफगानिस्तान की एक लड़की ने भेजा है। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अफगानिस्तान की एक लड़की ने काबुल नदी के जल से भगवान श्रीरामलला के अभिषेक करने का अनुरोध किया था। वहीं, आज सीएम योगी मुख्यमंत्री आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी भी मीडिया को देंगे।

अयोध्या में दीपोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाना है, जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाने वाले हैं। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाने को लेकर सरकार के स्तर पर तमाम तैयारियां भी की गई हैं। भाजपा की ओर से भी घर-घर दीपक जलाए जाने को लेकर अभियान शुरू किया गया है।

वहीं, भाजपा मेरा परिवार अभियान की शुरुआत की गई और दीपावली के अवसर पर हर घर को इस अभियान से जुड़ने के लिए दीपक जलाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अयोध्या जा रहे हैं और वे लखनऊ से आज काबुल नदी से आए जल को लेकर जाएंगे।

Post Top Ad