गांधी जयंती पर भाजपा लखनऊ महानगर इकाई में स्वच्छता अभियान चलाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 2, 2021

गांधी जयंती पर भाजपा लखनऊ महानगर इकाई में स्वच्छता अभियान चलाया


लखनऊ (
मानवी मीडिया)आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा लखनऊ महानगर इकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा ही समर्पण के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत स्वच्छता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह जी ने चिनहट-२ वार्ड के अंतर्गत विराज खंड-5 में चलाए गए स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया एवं हनुमान वाटिका पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी साथ में उपस्थित रहे व अभियान में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाते हैं। गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करना चाहिए और पॉलिथीन मुक्त भारत के लिए भी संकल्पित होना चाहिए।


नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड स्थित सर्वोदय नगर में स्वच्छ्ता अभियान चलाया ।

मध्य विधानसभा विधायक एवं विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने शहीद स्मारक और रफी अहमद किदवई वार्ड चौराहे पर भीम नगर बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, रमा शंकर सिंह,सतीश मिश्रा जी, मण्डल अध्यक्ष श्री हिमांशु राज सोनकर , आनंद पांडे ,राकेश सिंह,पार्षद संजय सिंह राठौर एवं अन्य कार्यकर्ता के साथ सम्मिलित हुए।

कैंट मंडल 4 के अंतर्गत विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने गोमती नदी के तट पर स्थित पिपरा घाट पर पहुँचकर गोमती मैया की पूजन कर श्रमदान किया और सुजानपुरा तिराहे स्थित बाबुकुंज वार्ड में पार्षद बबलू मिश्रा द्वारा कहां आयोजित स्वछता अभियान में सम्मलित हुए।



उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा ने चौक कुड़िया घाट गोमती नदी के किनारे महाऋषि कौडिल आश्रम के निकट स्वच्छता अभियान चलाया।लखनऊ महानग द्वारा श्रमिकों एवं शिल्प कारों का सम्मान समारोह जुगल किशोर धर्मशाला समिति चौक लखनऊ में किया गया जिसमें  मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरज वोरा विधायक उत्तर विधानसभा ने श्रमिकों का सम्मान किया। उनको संबोधित करते हुए कहा भारत का श्रमिक बहुत मेहनती होता है लेकिन इसका सम्मान अभी तक नही किया गया था आजादी का यह 75 वा साल है 1947 में हमको आजादी मिली थी अगले 15 अगस्त को हम 75 साल पूरे  कर रहे है, यह जो 75 वर्ष है उसको भारत के प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि इसे हम अमृत महोत्सव के रूप में मनाएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार  स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग हेतु महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर "लोकल फॉर वोकल" अभियान चलाकर लोगों को लोकल वस्तुओं के उपयोग हेतु जागरूक किया गया। 

विभिन्न स्थानों पर गोमती नदी में भी सफाई अभियान चलाया गया जिसमें शहीद स्मारक के निकट मंत्री बृजेश पाठक, भैसा कुंड पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और  गऊ घाट पर महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया के नेतृत्व में गोमती नदी से पॉलिथीन, जलकुंभी व अन्य वस्तुएं निकाली गई। 

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा खादी की वस्तुओं के उपयोग के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया। युवा मोर्चा नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता और अमित त्रिपाठी द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गांधीजी के संकल्प, सिद्धांत एवं सादगी तथा उनके व्यक्तित्व के बारे में भी जागरूकता अभियान चलाया।चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर बी आयुष केंद्र तक स्वास्थ्य वा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई।



Post Top Ad