भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे मोहन सिंह आत्मनिर्भर भारत पर सगोष्ठी आयोजित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 1, 2021

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे मोहन सिंह आत्मनिर्भर भारत पर सगोष्ठी आयोजित

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं से कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा की थी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस के चलते ज्यादा परेशानी ना हो उन्हें घर में ही सारी सुविधाएं प्राप्त हो सके जिससे कि हम सब कोरोना संक्रमण से लड़ने में सक्षम हो सके और आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए मोदी जी ने वोकल फार लोकल पर जोर देने के साथ ही 5 स्तम्भ स्थापित किये  अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, डेमोग्राफी और घरेलू बाजार इन्ही 5 स्तंभों को मजबूत करके हमें समृद्धि और संपन्न आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है अर्थव्यवस्था को बल प्रदान करने के लिए प्रारंभ किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं रिजर्व बैंक के द्वारा 27.1लाख करोड़ रुपए का निवेश किया ।

करोना कॉल में संपूर्ण विश्व में आर्थिक संकट हो गया और सभी जगह देश में विदेश में अर्थव्यवस्था गिरी प्रधानमंत्री मोदी  ने आत्म विश्वास के साथ देश का मनोबल गिरने  नहीं दिया उन्होंने इस प्रकार से काम किया कि देश का मनोबल नहीं गिरा जबकि अन्य देशों में भारी गिरावट आई आर्थिक संकट से देश को निकालने के लिए मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रारंभ किया मोदी  ने आत्मनिर्भर भारत की घोषणा की इसका मतलब था कि लोगों को कोरोना के चलते ज्यादा परेशानी ना हो और घर बैठे ही उनको सुविधा मिले। करोना के संकट काल ऐसा कार्य किया गया कि किसी को परेशानी ना हो और आत्मनिर्भर भारत का भाव जगाकर घर में ही सारी सुविधा प्राप्त हो और हम करोना से लड़ने में सक्षम हो और आत्मनिर्भर बने। इसके लिए मोदी ने लोकल फॉर लोकल का नारा दिया।

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए योगी सरकार दिन-रात प्रयासरत है स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की है और योगी जी के कार्यों की प्रशंसा भी की है कि सरकार एक पारदर्शी और जवाबदेह सरकार के रूप में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में योगी सरकार अग्रसर है इस सरकार की सोच ईमानदार है और काम दमदार है निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

राधा मोहन सिंह ने यह भी कहा कि हमारे देश को सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाता था हमें अपने खोए हुए देश के वैभव को प्राप्त करना है और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा होना है। भारतीय जनता पार्टी के  विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों में जो आपके दायित्व है आपको अपने इस भाजपा परिवार के दायित्व को भी समझना होगा और आगामी फरवरी में होने वाले पार्टी के चुनाव रुपी उत्सव के लिए जी जान से जुटना है और अपने सपनों का भारत बनाने के लिए पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाकर जनहित व राष्ट्र कल्याण के लिए सत्ता में पुनः स्थापित करना है।

प्रदेश महामंत्री लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि 7 बार से सांसद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों में प्रभारी का दायित्व निर्वाहन कर चुके और अब उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में प्रदेश के प्रत्येक जिले को आपकी सजगता से आत्मीयता के साथ मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रभारी  को गांधी  की "हिंद स्वराज्य" पुस्तक भेंट की।

 मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राधामोहन महानगर स्थित श्याम सत्संग भवन में लखनऊ महानगर एवं जिले के प्रकोष्ठों एवं विभागों के कार्यकर्ताओं को "आत्मनिर्भर भारत विषय" पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे जिसमें मुख्य रूप से, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लखनऊ जिला अध्यक्ष  कृष्ण लोधी, महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल और प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

Post Top Ad