विधान परिषद में नियुक्त हो उप सभापति : दीपक सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 16, 2021

विधान परिषद में नियुक्त हो उप सभापति : दीपक सिंह

 


लखनऊ (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विधान पार्षद दीपक सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर विधान परिषद में उप सभापति की नियुक्ति की मांग की है।

दीपक सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों का हृास हुआ है। परंपराओं के अनुसार विधानसभा में उपाध्यक्ष और विधान परिषद में उप सभापति होता है मगर उतर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से यह परंपराये टूट गई है।


उन्होने राज्यपाल से गुजारिश की कि उतर प्रदेश में लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की जाए। उन्होने कहा कि कई सालों से विधान परिषद में उप सभापति नहीं चुना जा रहा है । उनकी मांग है कि विधानसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ उप सभापति में चुने जाने की प्रक्रिया सम्पन्न की जाये।

Post Top Ad