प्रियंका गांधी को कल तक नहीं छोड़ा गया तो कल लखीमपुर खीरी तक किया जाएगा मार्चः नवजोत सिद्धू - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 5, 2021

प्रियंका गांधी को कल तक नहीं छोड़ा गया तो कल लखीमपुर खीरी तक किया जाएगा मार्चः नवजोत सिद्धू


चंडीगढ़ (मानवी मीडिया): कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया और हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेंगे। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा है, किसानों की हत्या के पीछे जिस केंद्रीय मंत्री के बेटे का हाथ है, उसे बुधवार तक गिरफ्तार नहीं किया गया और किसानों के हक में लड़ रहीं गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार की गईं हमारी नेता प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी तक मार्च करेगी।

एक अन्य ट्वीट में, सिद्धू ने सत्य के मार्ग पर चलने की सलाह देते हुए अपने नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं करने का आह्रान भी किया। उन्होंने प्रियंका को नैतिकता की मिसाल बताया। बता दें कि सोमवार को इस घटना के खिलाफ सिद्धू ने पार्टी के कई विधायकों के साथ चंडीगढ़ में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया था।

Post Top Ad