गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज, जानें पूरा मामला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 4, 2021

गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज, जानें पूरा मामला


मुंबई (मानवी मीडिया): बॉलिवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस ने आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गीतकार जावेद अख्तर, दायर की कैविएट  याचिका - 

सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एएनआई को दिए अपने बयान में एक पुलिस अधिकारी के कहा, स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

Post Top Ad