मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त, मृतकों को दो लाख घायलों को 50 हजार की सहायता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 7, 2021

मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त, मृतकों को दो लाख घायलों को 50 हजार की सहायता


लखनऊ: ((मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री  ने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 02 लाख रुपये तथा घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Post Top Ad