लालू यादव के करीबी जगदानंद सिंह का विवादित बयान, RSS की तुलना तालिबान से कर डाली - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 1, 2021

लालू यादव के करीबी जगदानंद सिंह का विवादित बयान, RSS की तुलना तालिबान से कर डाली


पटना (मानवी मीडिया): अरजेडी प्रदेशाअध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान देकर हंगामा कर दिया है। जगदानंद ने आरएसएस को तालिबानी कह दिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा हो गया है। जगदानंद, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ ही उनके छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के भी करीबी हैं। 

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि तालिबान नाम नहीं, एक संस्कृति है। तालिबान की चर्चा इस देश में क्यों हो रही है। अगर तालिबानी धार्मिक उन्मादी हैं, तो RSS भी धार्मिक उन्मादी है। जब लोग कहते हैं तालिबान किसके थे? तालिबानी चरित्र यही है कि वो किसी को बर्दाश्त नहीं करते हैं तो RSS चूड़ी बेचने वाले को क्यों रोकते हैं? कोविड-19 के दौरान मस्जिद से पकड़े गए विदेशी की दाढ़ी क्यों काटी गई। अफगानिस्तान के RSS तालिबानी है और देश के RSS तालिबानी है क्योंकि इन्होंने इंसान की इंसानियत को खतरे में डाल दिया है। 

उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने ऐसे लोगों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी हैं। RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कराया था। वो कहते थे कि बीजेपी भारत जलाओ पार्टी है। बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद वहां पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जिसके बाद दुनिया भर के कई देश इसका विरोध दर्ज करा चुके हैं। हालांकि अब अमेरिका ने भी अपनी पूरी सेना वापस बुला ली है।

Post Top Ad