पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घातक हमला, बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने की खबर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 25, 2021

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घातक हमला, बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने की खबर


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): पाकिस्तान सेना के काफिले पर रॉकेट और दूसरे घातक हथियारों से बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने हमला बोल दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, IED हमले में पाकिस्तान सेना का वाहन तबाह हो गया है। घटना अवारान जिले के पिरांजर इलाके की है। ये जगह बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। बलूचिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मामले में बीएलएफ के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान सेना के 11 लोग मारे गए हैं।
अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सेना के वाहन पर पाकिस्तान का झंडा लगा था। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हुए हैं। मारे गए सैनिकों में पाकिस्तान सेना के जवान लांस नाइक मोहम्मद मुनीर का नाम शामिल है। पाकिस्तान की सेना पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि ये लोग इलाके में एक ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए आए थे। अभी कितने लोगों की मौत हुई है, ये साफतौर पर पता नहीं चल सका है। मामले में पाकिस्तान सेना की ओर से ना तो कोई बयान जारी किया गया है और ना ही हमले या फिर सैनिकों की मौत की कोई पुष्टि की गई है। हालांकि पाकिस्तान की सेना पर बलूचिस्तान के लोगों को यातनाएं देने और जान से मारने के आरोप हमेशा से लगते रहे हैं।

Post Top Ad