पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का संबोधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 24, 2021

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का संबोधन


 लखनऊ (मानवी मीडिया)पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री भाजपा के प्रदेश प्रभारी  राधा मोहन सिंह  ने लखनऊ महानगर के मध्य विधानसभा बूथ संख्या 77 शक्ति केंद्र यहियागंज नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड सी में पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक को सम्बोधित किया। इस अवसर पर  सिंह ने कहा कि भारतीय धर्म दर्शन, कला,संस्कृति,साहित्य, राजनीति और अर्थव्यवस्था जैसे अनेक विषयों पर देश का मार्गदर्शन करने वाले राष्ट्र ऋषि पंडित दीनदयाल का व्यक्तित्व हिमालय की तरह ऊंचा और सागर की तरह गहरा है |   जिस समय कांग्रेस के विरुद्ध सोचना भी अपराध समझा जाता था पंचायत से पार्लियामेंट तक एक ही पार्टी का देश पर कब्जा था उस समय सामान्य से दिखने वाले दीनदयाल जी एक ऐसी वैचारिक पार्टी की आधारशिला रखी थी जिसे आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। पंडित  ने जिस विचार बीज से फाउंडेशन तैयार किया था, जो नीव डाली थी उसी का परिणाम है आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में जिस संगठन के 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं जो विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके पास 1398 भाजपा विधायक, 105 भाजपा एमएलसी, एनडीए के कुल विधायक 1516, भाजपा सांसद 390 है तथा एनडीए शासित 17 राज्यों में सरकारें हैं। दीनदयाल जी की और एक विशेषता रही है कि उन्होंने कार्यकर्ता के निर्माण पर बल दिया राजनीतिक कार्यकर्ताओं की एक नई श्रेणी तैयार की जिन्होंने पूरा जीवन संगठन को वैचारिक अधिष्ठान देने में कार्यकर्ता के निर्माण में,संगठन के विस्तार में खपा दिया।
पंडित जीके बताए मार्ग पर चलकर आज आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं और भगिनीयो के समर्पित व संकल्पित योगदान से भाजपा 51% वोट शेयर के साथ उत्तर प्रदेश से जातिवादी  वंशवादी राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों व नेताओं को राजनीति से उखाड़ फेंकने में सक्षम हुई है आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं और भागिनियो को एक संकल्प लेने का अनुरोध करता हूं आप सभी अपने अपने बूथ पर भाजपा के मोदी और योगी की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए अपना बूथ अजेय कीजिए ।
क्षेत्रीय विधायक व विधि एवं नए मंत्री बृजेश पाठक ने कहा यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आगामी चुनाव हेतु पूरे प्रदेश को दिशा प्रदान कर रहे माननीय प्रदेश प्रभारी जी का मार्गदर्शन आज हम सबको प्राप्त होगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। 

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक के उपरांत प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी को संकल्प दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद रजनीश गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक सुमित कश्यप, बूथ अध्यक्ष शंकर गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post Top Ad